लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 हिन्दी - हिन्दी का राष्ट्रीय काव्य

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 हिन्दी - हिन्दी का राष्ट्रीय काव्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :200
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2785
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 हिन्दी - हिन्दी का राष्ट्रीय काव्य - सरल प्रश्नोत्तर

कवि सोहनलाल द्विवेदी और उनकी राष्ट्रीय चेतना

प्रश्न- कवि सोहनलाल द्विवेदी के काव्य में समाहित राष्ट्रीय चेतना का उल्लेख कीजिए।

उत्तर -

प्रस्तावना - पं. सोहनलाल द्विवेदी स्वतन्त्रता आन्दोलन युग के एक ऐसे विराट कवि थे, जिन्होंने जनता में राष्ट्रीय चेतना जागृति करने, उनमें देश भक्ति की भावना भरने और नवयुवकों को देश के लिए बड़े से बड़े बलिदान के लिए प्रेरित करने में अपनी सारी शक्ति लगा दी।

राष्ट्र को समर्पित कवि - वे पूर्णतः राष्ट्र को समर्पित कवि थे। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के प्रति उनकी अटूट आस्था थी। उन्होंने एक युग पुरुष के रूप में गाँधी का स्तवन किया। देखा जाए तो गाँधी एक प्रकार से उनके समस्त काव्य की धुरी है। गाँधीवाद से प्रेरित उनकी यशस्वी रचनाएँ हिन्दी साहित्य की अनमोल निधि है। राष्ट्र धर्म उनके काव्य का मूल मन्त्र है। राष्ट्र प्रेम से प्रेरित अपने ओजस्वी गीतों द्वारा जन-मानस में राष्ट्रीय चेतना जगाने में उन्हें जो लोकप्रियता मिली, उसी ने उन्हें जन सामान्य में 'राष्ट्रकवि' के रूप में प्रतिष्ठित किया। कविवर हरिवंश राय बच्चन ने उनके सम्बन्ध में कहा था “जहाँ तक मेरी स्मृति है, जिस कवि को राष्ट्रकवि के नाम से सर्वप्रथम अभिहित किया गया था वह सोहनलाल द्विवेदी थे।"

विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत - अपने विद्यार्थी जीवन से ही वे राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत थे। 1930 में काशी विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में महात्मा गाँधी पधारे तो युवा कवि सोहनलाल द्विवेदी ने खादी गीत से उनका अभिनन्दन किया उनके गीत की इन पंक्तियों से उपस्थित जनसमूह रोमांचित हो उठा-

खादी के धागे धागे में अपनेपन का अभिमान भरा।
माता का इनमें मान भरा, अन्यायी का अपमान भरा।
खादी के रेशे - रेशे में, अपने भाई का प्यार भरा।
माँ बहनों का सत्कार भरा, बच्चों का मधुर दुलार भरा।
खादी में कितने दलितों के दग्ध की दाह छिपी।
कितनों की कसक कराह छिपी, कितनों की आहत आह छिपी।

गाँधीजी को महामानव का स्थान - द्विवेदी जी ने गाँधी को महामानव का स्थान देकर उनके सन्देश को अपने काव्य का मूल विषय बनाया और उसे जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया। खादी, अहिंसा और सत्याग्रह उनके काव्य का प्रेरक स्वर रहा। सोहनलाल द्विवेदी को 'युगकवि' कहा जाए तो अत्युक्ति न होगी। गाँधीजी ने युग की आत्मा को प्रकाशित किया। इसीलिए वे युगावतार हैं। सोहनलाल जी ने युग के स्वर से स्वर मिलाया। अतः वे युगकवि हुए। गाँधीजी का उन्होंने 'युग पुरुष' के रूप में चित्रण किया। उनकी लोकप्रियता का दिग्दर्शन करते हुए 'युगावतार गाँधी' के नाम से जो रचना उन्होंने की है, वह अद्भुत है। जैनेन्द्र कुमार जी ने इस कृति को द्विवेदी जी की कालजयी रचना कहा है। इसमें गाँधी एक व्यक्ति नहीं 'युग पुरुष' है, जिनके पद चिन्हों पर चलने के लिए करोड़ों आस्थावान नर-नारी पंक्ति बाँधे खड़े हैं। जिस ओर भी उनकी दृष्टि पड़ती हैं, करोड़ों आँखें उसी ओर देखने लगती हैं। गाँधीजी के इन अथाह अनुयाइयों का द्विवेदी जी ने इतने सुन्दर ढंग से वर्णन किया है-

चल पड़े जिधर दो डगमग में, चल पड़ें कोटि पग उसी ओर
पड़ गई जिधर भी एक दृष्टि, पढ़ गई कोटि दृग उसी ओर
जिसके शिर पर निज धरा हाथ, उसके शिर-रक्षक कोटि हाथ
जिस पर निज मस्तक झुका दिया, झुक गए उसी पर कटि माथ

गाँधी : काव्य के मेरुदण्ड - महात्मा गाँधी, द्विवेदी जी की अनेक रचनाओं के मेरुदण्ड हैं। युगाधार में बाबू के अलौकिक कृतित्व और व्यक्तित्व की एक प्रेरक झांकी देखिए-

चल पड़ा कौन मर मिटने, लेकर कुछ वीरों की टोली
सुलगा दी मग मग पग-पग में, किसने आजादी की होली?
है मुट्ठी भर हड्डियाँ, वह भारत का नंगा फकीर।
है कोटि रूप, हे कोटि नाम, हे कोटि चरण, हे कोटि बाहू
तुम ऐ मूर्ति, प्रति-मूर्ति कोटि, हे कोटि मूर्ति तुम को प्रणाम।

द्विवेदी जी की रचना 'युगाधार' में उनकी राष्ट्रीय चेतना प्रखर रूप में सामने आती है। अपने 33 गीतों के इस संग्रह में वह राष्ट्रनायक गाँधीजी का आह्वान करते हैं।

बापू बोलो कहाँ लगा दें, इन प्राणों की बाजी, हमारी मिट जाएगी पीर।
चलो हां चलो, गोमती तीर, करें हम अपने को बलिदान
कहे जग जय-जय हिन्दुस्तान।

द्विवेदी जी की समस्त रचनाओं में गाँधीजी प्रभाव स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होता है। गाँधीजी के सम्बन्ध में द्विवेदी जी स्वयं लिखते हैं- -इस श्रद्धा की युक्ति ने मेरे अंधेरे पथ में सदा प्रकाश फैलाया और निरन्तर मेरे उत्साह को जागरूक रखा है। कहना न होगा कि महात्मा गाँधी को नायक मानकर अन्य किसी कवि ने इतनी काव्य रचनाएँ नहीं की। 1941 में प्रकाशित 'भैरवी' से लेकर 1983 की 'संजीवनी' तक उनकी पूजा - गीत, युगाधार, प्रभाती, विषपान, सेवाग्राम, चेतना, गान्ध्ययन, मुक्तिगंधा, जयभारत जय, जय गाँधी और संजीवनी जैसी काव्य रचनाओं में सर्वत्र गाँधीजी के यशस्वी योगदान के ही स्वर गुंजरित रहे हैं। डॉ. श्याम सिंह 'शशि' के शब्दों में, द्विवेदी जी वीणावादिनी के वरद पुत्र थे, जिन्हें समस्त भारतीय वाङमय से अनुराग था। लेकिन महात्मा गाँधी के अनन्य भक्त होने के कारण उनके काव्य में भारत की आत्मा मुखरित हुई है। उनकी पीयूषवार्षिणी ने हिन्दी की काव्य-भूमि को सींच कर अमृत प्रदान किया है। द्विवेदी जी की समस्त रचनाओं में गाँधीजी का प्रभाव स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होता है।

राष्ट्रीय जागरण का पर्याय - अपने समय में द्विवेदी जी की रचनाएँ राष्ट्रीय जागरण का पर्याय- सा बन गई थीं। वियोगी हरि गाँधीजी के प्रति पं. सोहनलाल द्विवेदी की निष्ठा के सम्बन्ध में लिखते हैं- " ऐसा लगता है कि तुलसी की दृष्टि गाँधी पर एकाग्र हो गई है। गाँधी को लक्ष्य में रखकर ही कवि ने राष्ट्र पूजा की सरस सामग्री अन्तस के थाल में सजाने का सफल प्रयास किया है।" शायद ही कोई ऐसा कवि सम्मेलन होता हो, जिसमें कविवर द्विवेदी जाएँ और वहाँ भैरवी की गूँज न सुनाई पड़े। क्षेमचन्द 'सुमन' कहा करते थे – सोहनलाल द्विवेदी हिन्दी के उन कवियों में हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय जागरण में अपनी लेखनी और प्रतिभा दोनों को सर्वात्मना लगाया है। जब भी कभी हिन्दी साहित्य की गाँधीवादी विचारधारा का मूल्यांकन किया जाएगा। तब उनकी रचनाएँ अपनी विशिष्टता के लिए कनिष्टिका-धिष्टित रहेंगी। गाँधीजी के सम्बन्ध में द्विवेदी जी ने लिखा है कि "इस श्रद्धा की ज्योति ने मेरे अंधेरे पथ में सदैव प्रकाश फैलाया है और निरन्तर मेरे उत्साह को जागरूक रखा है।" वे युगात्मा गाँधी के सच्चे उपासक थे। स्वतन्त्रता इस युग की आकांक्षा थी। भारत के स्वतन्त्रता संग्राम की ओर अनेक परतन्त्र देशों की दृष्टि थी, इसीलिए तो द्विवेदी जी ने महात्मा गाँधी को युग-पुरुष की संज्ञा दी।

युग बढ़ा तुम्हारी हंसी देख युग हटा तुम्हारी भृकुटि देख।
तुम अचल मेखला बन भू की, खींचते काल पर अमिट रेख।
तुम बोल उठे युग बोल उठा, तुम मौन बने युग मौन बना
कुछ कर्म तुम्हारे संचित कर, युग कर्म जगा, युग धर्म बना।

'जय गाँधी' नामक अपनी काव्य रचना के सम्बन्ध में द्विवेदी जी लिखते हैं- 'जय गाँधी' में मैंने लोकप्रिय राष्ट्रीय रचनाओं को एक स्थान में संजोने का प्रयास किया है।राष्ट्र की मुक्ति के लिए अहिंसात्मक अभियान में मेरा कवि एक सच्चे सैनिक के समान आगे बढ़ा है। राष्ट्र की व्यथा से व्यथित और आनन्द से आन्दोलित हुआ है। उन्होंने गाँधीजी को राष्ट्र मुक्ति का सूत्रधार मानकर उनमें बोधिसत्व का पुनः दर्शन किया। 'चेतना' काव्य कृति में उनके ये उद्गार देखिए-

धन्य धरा वह आज की जिसमें, तुमने जन्म लिया
धन्य जाति यह आज की, जिसको तुमने मुक्त किया है।
तुम्हें देखकर किया विश्व ने, बोधिसत्व का दर्शन।

सोहनलाल द्विवेदी के अंतः स्थल पर गाँधी के सत्य अहिंसा रूपी अस्त्रों की गहरी छाप थी, जिन्हें वे स्वतन्त्रता संग्राम के लिए अमोघ अस्त्र के रूप में देखते थे। इसीलिए उन्होंने अपने एक प्रयाण गीत में स्वतन्त्रता के वीरों का आह्वान करते हुए कहा-

न हाथ एक शस्त्र हो, न साथ एक अस्त्र हो
न अन्न नीर वस्त्र हो, हटो नहीं, डटो वहीं
बढ़े चलो, बढ़े चलो।

निष्कर्ष - इस प्रकार हम देखते हैं कि राष्ट्र कवि सोहनलाल द्विवेदी जी ने अपने काव्य में

गाँधीजी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने में अभूतपूर्व योगदान दिया था। उन्होंने इसीलिए कहा भी था- 

मैं जनता का साथी हूँ
मैं कवि हूँ हिन्दुस्तान का।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. अध्याय - 1 चंदबरदाई : पृथ्वीराज रासो के रेवा तट समय के अंश
  2. प्रश्न- रासो की प्रमाणिकता पर विचार कीजिए।
  3. प्रश्न- पृथ्वीराज रासो महाकाव्य की भाषा पर अपना मत स्पष्ट कीजिए।
  4. प्रश्न- पृथ्वीराज रासो को जातीय चेतना का महाकाव्य कहना कहाँ तक उचित है। तर्क संगत उत्तर दीजिए।
  5. प्रश्न- पृथ्वीराज रासो के सत्ताइसवें सर्ग 'रेवा तट समय' का सारांश लिखिए।
  6. प्रश्न- रासो शब्द की व्युत्पत्ति के सम्बन्ध में प्राप्त मतों का संक्षिप्त उल्लेख कीजिए।
  7. प्रश्न- पृथ्वीराज रासो' में अभिव्यक्त इतिहास पक्ष की विवेचना कीजिए।
  8. प्रश्न- विद्यापति भोग के कवि हैं? क्यों?
  9. अध्याय - 2 जगनिक : आल्हा खण्ड
  10. प्रश्न- जगनिक के जीवन और साहित्य का परिचय दीजिए।
  11. प्रश्न- जगनिक कृत 'आल्हाखण्ड' का उल्लेख कीजिए।
  12. प्रश्न- आल्हा की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  13. प्रश्न- कवि जगनिक द्वारा आल्हा ऊदल की कथा सृजन का उद्देश्य वर्णित कीजिए। उत्तर -
  14. प्रश्न- 'आल्हा' की कथा का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
  15. प्रश्न- कवि जगनिक का हिन्दी साहित्य में स्थान निर्धारित कीजिए।
  16. अध्याय - 3 गुरु गोविन्द सिंह
  17. प्रश्न- गुरु गोविन्द सिंह के जीवन और साहित्य का परिचय दीजिए।
  18. प्रश्न- गुरु गोविन्द सिंह की रचनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत कीजिए।
  19. प्रश्न- गुरु गोविन्द सिंह' की भाषा पर प्रकाश डालिए।
  20. प्रश्न- सिख धर्म में दशम ग्रन्थ का क्या महत्व है?
  21. प्रश्न- गुरु गोविन्द सिंह के पश्चात् सिख धर्म में किस परम्परा का प्रचलन हुआ?
  22. अध्याय - 4 भूषण
  23. प्रश्न- महाकवि भूषण का संक्षिप्त जीवन और साहित्यिक परिचय दीजिए।
  24. प्रश्न- भूषण ने किन काव्यों की रचना की?
  25. प्रश्न- भूषण की वीर भावना का स्वरूप क्या है?
  26. प्रश्न- वीर भावना कितने प्रकार की होती है?
  27. प्रश्न- भूषण की युद्ध वीर भावना की उदाहरण सहित विवेचना कीजिए।
  28. अध्याय - 5 भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
  29. प्रश्न- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की शैलीगत विशेषताओं को निरूपित कीजिए।
  30. प्रश्न- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के काव्य की भाव-पक्षीय विशेषताओं का निरूपण कीजिए।
  31. प्रश्न- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की भाषागत विशेषताओं का विवेचन कीजिए।
  32. प्रश्न- भारतेन्दु जी के काव्य की कला पक्षीय विशेषताओं का निरूपण कीजिए।
  33. प्रश्न- भीतर भीतर सब रस चूस पद की व्याख्या कीजिए।
  34. अध्याय - 6 अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
  35. प्रश्न- अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' का जीवन परिचय दीजिए।
  36. प्रश्न- अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' के काव्य की भाव एवं कला की भाव एवं कलापक्षीय विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  37. प्रश्न- सिद्ध कीजिए अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' द्विवेदी युग के प्रतिनिधि कवि हैं।
  38. प्रश्न- हरिऔध जी का रचना संसार एवं रचना शिल्प पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  39. प्रश्न- प्रिय प्रवास की छन्द योजना पर विचार कीजिए।
  40. प्रश्न- 'जन्मभूमि' कविता में कवि हरिऔध जी का देश की भूमि के प्रति क्या भावना लक्षित होती है?
  41. अध्याय - 7 मैथिलीशरण गुप्त
  42. प्रश्न- मैथिलीशरण गुप्त का जीवन-परिचय देते हुए उनकी रचनाओं का उल्लेख कीजिए।
  43. प्रश्न- 'गुप्त जी राष्ट्रीय कवि की अपेक्षा जातीय कवि अधिक हैं। उपर्युक्त कथन की युक्तिपूर्ण विवेचना कीजिए।
  44. प्रश्न- गुप्त जी के काव्य के कला-पक्ष की समीक्षा कीजिए।
  45. प्रश्न- मैथिलीशरण गुप्त की कविता मातृभूमि का भाव व्यक्त कीजिए।
  46. प्रश्न- मैथिलीशरण गुप्त किस कवि के रूप में विख्यात हैं? उल्लेख कीजिए।
  47. प्रश्न- 'मातृभूमि' कविता में मैथिलीशरण गुप्त ने क्या पिरोया है?
  48. प्रश्न- मैथिलीशरण गुप्त के प्रथम काव्य संग्रह का क्या नाम है? साकेत की कथावस्तु का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  49. प्रश्न- मैथिलीशरण गुप्त ने आर्य शीर्षक कविता में क्या उल्लेख किया है?
  50. अध्याय - 8 जयशंकर प्रसाद
  51. प्रश्न- सिद्ध कीजिए "प्रसाद का प्रकृति-चित्रण बड़ा सजीव एवं अनूठा है।'
  52. प्रश्न- महाकवि जयशंकर प्रसाद के काव्य में राष्ट्रीय चेतना का निरूपण कीजिए।
  53. प्रश्न- 'प्रसाद' के कलापक्ष का विश्लेषण कीजिए।
  54. प्रश्न- 'अरुण यह मधुमय देश हमारा' कविता का सारांश / सार/ कथ्य अपने शब्दों में लिखिए।
  55. प्रश्न- प्रसाद जी द्वारा रचित राष्ट्रीय काव्यधारा से ओत-प्रोत 'प्रयाण गीत' का सारांश लिखिए।
  56. प्रश्न- जयशंकर प्रसाद जी का हिन्दी साहित्य में स्थान निर्धारित कीजिए।
  57. प्रश्न- प्रसाद जी के काव्य में नवजागरण की मुख्य भूमिका रही है। तथ्यपूर्ण उत्तर दीजिए।
  58. अध्याय - 9 सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'
  59. प्रश्न- 'सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' एक क्रान्तिकारी कवि थे।' इस दृष्टि से उनकी काव्यगत प्रवृत्तियों की समीक्षा कीजिए।
  60. प्रश्न- 'निराला ओज और सौन्दर्य के कवि हैं। इस कथन की विवेचना कीजिए।
  61. प्रश्न- निराला के काव्य-भाषा पर एक निबन्ध लिखिए। यथोचित उदाहरण भी दीजिए।
  62. प्रश्न- निराला के जीवन का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  63. प्रश्न- निराला के काव्य में अभिव्यक्त वैयक्तिकता पर प्रकाश डालिए।
  64. प्रश्न- निराला के काव्य में प्रकृति का किन-किन रूपों में चित्रण हुआ है? स्पष्ट कीजिए।
  65. प्रश्न- निराला के साहित्यिक जीवन का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  66. प्रश्न- निराला की सांस्कृतिक चेतना पर प्रकाश डालिए।
  67. प्रश्न- निराला की विद्रोहधर्मिता पर प्रकाश डालिए।
  68. प्रश्न- महाकवि निराला जी की 'भारती जय-विजय करे' कविता का सारांश लिखिए।
  69. अध्याय - 10 माखनलाल चतुर्वेदी
  70. प्रश्न- माखनलाल चतुर्वेदी के जीवन और साहित्य का परिचय दीजिए।
  71. प्रश्न- "कवि माखनलाल चतुर्वेदी जी के काव्य में राष्ट्रीय चेतना लक्षित होती है।" इस कथन की सोदाहरण पुष्टि कीजिए।
  72. प्रश्न- 'माखनलाल जी' की साहित्यिक साधना पर प्रकाश डालिए?
  73. प्रश्न- माखनलाल चतुर्वेदी ने साहित्य रचना का महत्व किस प्रकार प्रकट किया?
  74. प्रश्न- साहित्य पत्रकारिता में माखन लाल चतुर्वेदी का क्या स्थान है
  75. प्रश्न- 'पुष्प की अभिलाषा' कविता का सारांश लिखिए।
  76. प्रश्न- माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा रचित 'जवानी' कविता का सारांश लिखिए।
  77. अध्याय - 11 सुभद्रा कुमारी चौहान
  78. प्रश्न- कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान के जीवन और साहित्य पर प्रकाश डालिए।
  79. प्रश्न- सुभद्रा कुमारी चौहान किस कविता के माध्यम से क्रान्ति का स्मरण दिलाती हैं?
  80. प्रश्न- 'वीरों का कैसा हो वसंत' कविता का सारांश लिखिए।
  81. प्रश्न- 'झाँसी की रानी' गीत का सारांश लिखिए।
  82. अध्याय - 12 बालकृष्ण शर्मा नवीन
  83. प्रश्न- पं. बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' जी का जीवन और साहित्य का परिचय दीजिए।
  84. प्रश्न- कवि बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' जी की राष्ट्रीय चेतना / भावना पर प्रकाश डालिए।
  85. प्रश्न- 'विप्लव गायन' गीत का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
  86. प्रश्न- नवीन जी के 'हिन्दुस्तान हमारा है' गीत का सारांश लिखिए।
  87. प्रश्न- कवि बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' स्वाधीनता के पुजारी हैं। इस कथन को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
  88. अध्याय - 13 रामधारी सिंह 'दिनकर'
  89. प्रश्न- दिनकर जी राष्ट्रीय चेतना और जनजागरण के कवि हैं। विवेचना कीजिए।
  90. प्रश्न- "दिनकर" के काव्य के भाव पक्ष को निरूपित कीजिए।
  91. प्रश्न- 'दिनकर' के काव्य के कला पक्ष का विवेचन कीजिए।
  92. प्रश्न- रामधारी सिंह दिनकर का संक्षिप्त जीवन-परिचय दीजिए।
  93. प्रश्न- दिनकर जी द्वारा विदेशों में किए गए भ्रमण पर प्रकाश डालिए।
  94. प्रश्न- दिनकर जी की काव्यधारा का क्रमिक विकास बताइए।
  95. प्रश्न- शहीद स्तवन (कलम आज उनकी जयबोल) का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
  96. प्रश्न- दिनकर जी की 'हिमालय' कविता का सारांश लिखिए।
  97. अध्याय - 14 श्यामलाल गुप्त 'पार्षद'
  98. प्रश्न- कवि श्यामलाल गुप्त का जीवन परिचय एवं राष्ट्र चेतना पर प्रकाश डालिए।
  99. प्रश्न- झण्डा गीत का सारांश लिखिए।
  100. प्रश्न- पार्षद जी ने स्वाधीनता आन्दोलन में शामिल होने के कारण क्या-क्या कष्ट सहन किये।
  101. प्रश्न- श्यामलाल गुप्त पार्षद के हिन्दी साहित्य में योगदान के लिए क्या सम्मान मिला?
  102. अध्याय - 15 श्यामनारायण पाण्डेय
  103. प्रश्न- श्यामनारायण पाण्डे के जीवन और साहित्य पर प्रकाश डालिए।
  104. प्रश्न- श्यामनारायण पाण्डेय ने राष्ट्रीय चेतना का संचार किस प्रकार किया?
  105. प्रश्न- श्यामनारायण पाण्डेय द्वारा रचित 'चेतक की वीरता' कविता का सार लिखिए।
  106. प्रश्न- 'राणा की तलवार' कविता का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
  107. अध्याय - 16 द्वारिकाप्रसाद माहेश्वरी
  108. प्रश्न- प्रसिद्ध बाल कवि द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी का जीवन और साहित्य का परिचय दीजिए।
  109. प्रश्न- 'उठो धरा के अमर सपूतों' का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
  110. प्रश्न- वीर तुम बढ़े चलो गीत का सारांश लिखिए।
  111. अध्याय - 17 गोपालप्रसाद व्यास
  112. प्रश्न- कवि गोपालप्रसाद 'व्यास' का एक राष्ट्रीय कवि के रूप में परिचय दीजिए।
  113. प्रश्न- कवि गोपाल प्रसाद व्यास किस भाषा के मर्मज्ञ माने जाते थे?
  114. प्रश्न- गोपाल प्रसाद व्यास द्वारा रचित खूनी हस्ताक्षर कविता का सारांश लिखिए।
  115. प्रश्न- "शहीदों में तू अपना नाम लिखा ले रे" कविता का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
  116. अध्याय - 18 सोहनलाल द्विवेदी
  117. प्रश्न- कवि सोहनलाल द्विवेदी जी का जीवन और साहित्य क्या था? स्पष्ट कीजिए।
  118. प्रश्न- कवि सोहनलाल द्विवेदी के काव्य में समाहित राष्ट्रीय चेतना का उल्लेख कीजिए।
  119. प्रश्न- 'मातृभूमि' कविता का केन्द्रीय भाव अपने शब्दों में लिखिए।
  120. प्रश्न- 'तुम्हें नमन' कविता का सारांश लिखिए।
  121. प्रश्न- कवि सोहनलाल द्विवेदी जी ने महात्मा गाँधी को अपने काव्य में क्या स्थान दिया है?
  122. प्रश्न- सोहनलाल द्विवेदी जी की रचनाएँ राष्ट्रीय जागरण का पर्याय हैं। स्पष्ट कीजिए।
  123. अध्याय - 19 अटल बिहारी वाजपेयी
  124. प्रश्न- कवि अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और साहित्य का परिचय दीजिए।
  125. प्रश्न- अटल बिहारी वाजपेयी के कवि रूप पर प्रकाश डालिए।
  126. प्रश्न- अटल जी का काव्य जन सापेक्ष है। सिद्ध कीजिए।
  127. प्रश्न- अटल जी की रचनाओं में भारतीयता का स्वर मुखरित हुआ है। स्पष्ट कीजिए।
  128. प्रश्न- कदम मिलाकर चलना होगा कविता का सारांश लिखिए।
  129. प्रश्न- उनकी याद करें कविता का सारांश लिखिए।
  130. अध्याय - 20 डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक'
  131. प्रश्न- डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' के जीवन और साहित्य पर प्रकाश डालिए।
  132. प्रश्न- निशंक जी के साहित्य के विषय में अन्य विद्वानों के मतों पर प्रकाश डालिए।
  133. प्रश्न- डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक'के साहित्यिक जीवन पर प्रकाश डालिए।
  134. प्रश्न- हम भारतवासी कविता का सारांश लिखिए।
  135. प्रश्न- मातृवन्दना कविता का सारांश लिखिए।
  136. अध्याय - 21 कवि प्रदीप
  137. प्रश्न- कवि प्रदीप के जीवन और साहित्य का चित्रण कीजिए।
  138. प्रश्न- कवि प्रदीप की साहित्यिक अभिरुचि का परिचय दीजिए।
  139. प्रश्न- कवि प्रदीप किस विचारधारा के पक्षधर थे?
  140. प्रश्न- 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गीत का आधार क्या था?
  141. प्रश्न- गीतकार और गायक के रूप में कवि प्रदीप की लोकप्रियता कब हुई?
  142. प्रश्न- स्वतन्त्रता आन्दोलन में कवि प्रदीप की क्या भूमिका रही?
  143. अध्याय - 22 साहिर लुधियानवी
  144. प्रश्न- साहिर लुधियानवी का साहित्यिक परिचय दीजिए।
  145. प्रश्न- 'यह देश है वीर जवानों का' गीत का सारांश लिखिए।
  146. प्रश्न- साहिर लुधियानवी के गीतों में किन सामाजिक समस्याओं को उठाया गया है?
  147. अध्याय - 23 प्रेम धवन
  148. प्रश्न- गीतकार प्रेम धवन के जीवन और साहित्य का परिचय दीजिए।
  149. प्रश्न- गीतकार प्रेम धवन के गीत देशभक्ति से ओतप्रोत हैं। स्पष्ट कीजिए।
  150. प्रश्न- 'छोड़ों कल की बातें' गीत किस फिल्म से लिया गया है? कवि ने इसमें क्या कहना चाहा है?
  151. प्रश्न- 'ऐ मेरे प्यारे वतन' गीत किस पृष्ठभूमि पर आधारित है?
  152. अध्याय - 24 कैफ़ी आज़मी
  153. प्रश्न- गीतकार कैफी आज़मी के जीवन और साहित्य का परिचय दीजिए।
  154. प्रश्न- "सर हिमालय का हमने न झुकने दिया।" इस पंक्ति का क्या भाव है?
  155. प्रश्न- "कर चले हम फिदा जानोतन साथियों" गीत का प्रतिपाद्य / सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
  156. प्रश्न- सैनिक अपनी मातृभूमि के प्रति क्या भाव रखता है?
  157. अध्याय - 25 राजेन्द्र कृष्ण
  158. प्रश्न- गीतकार राजेन्द्र कृष्ण के जीवन और साहित्य का परिचय दीजिए।
  159. प्रश्न- 'जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती हैं बसेरा' गीत का मूल भाव क्या है?
  160. अध्याय - 26 गुलशन बावरा
  161. प्रश्न- गीतकार गुलशन बावरा के जीवन और साहित्य का परिचय दीजिए।
  162. प्रश्न- 'मेरे देश की धरती सोना उगले गीत का प्रतिपाद्य लिखिए। '
  163. अध्याय - 27 इन्दीवर
  164. प्रश्न- गीतकार इन्दीवर के जीवन और फिल्मी कैरियर का वर्णन कीजिए।
  165. प्रश्न- 'है प्रीत जहाँ की रीत सदा' गीत का मुख्य भाव क्या है?
  166. प्रश्न- गीतकार इन्दीवर ने किन प्रमुख फिल्मों में गीत लिखे?
  167. अध्याय - 28 प्रसून जोशी
  168. प्रश्न- गीतकार प्रसून जोशी के जीवन और साहित्य का चित्रण कीजिए।
  169. प्रश्न- 'देश रंगीला रंगीला' गीत में गीतकार प्रसून जोशी ने क्या चित्रण किया है?
  170. प्रश्न- 'देश रंगीला रंगीला' गीत में कवि ने इश्क का रंग कैसा बताया है?

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book